- Hindi News
- पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने उड़ने वाला रोबोट बनाया
पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने उड़ने वाला रोबोट बनाया
एक्सक्लूसिव
शहरके पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने हाल ही में उड़ने वाला रोबोट बनाया है। क्वॉडकॉप्टर सिस्टम बेस्ड यह रोबोट 30 फीट ऊंचाई से 3 किमी एरिया में एक विशेष प्रोग्रामिंग के आधार पर खोजबीन कर सकेगा। विशेष रूप से एयर लाइंस, सेना, इन्वेस्टिगेशन से जुड़े सेक्टर और तेल फैक्टरी में तापमान जांचने में यह कारगर होगा। प्रदेश में इस तरह का पहला प्रयोग शाजापुर कॉलेज में हुआ है।
छात्रों ने कॉलेज में एक विशेष कार्यशाला के दौरान रोबो सेपियंस कंपनी नईदिल्ली से आए इंजीनियर जेकॉब रूबन से इस फ्लाइंग रोबोट बनाने के गुर सीखे। उनके द्वारा बताई तकनीक के साथ अपनी दिमागी सोच को भी रोबोट में उकेरा। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. हितेंद्र तोमर कार्यशाला को-ऑर्डिनेटर सपना महाजन फेकल्टी मेंबर गायत्री सिंह ने बताया आईआईटी नई दिल्ली और रोबो सेपियंस कंपनी के माध्यम से वर्कशॉप आयोजित की गई थी। रोबोट बनाने वाली रोबो सेपियंस कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच इंजीनियर जेकॉब के सहयोग से छात्रों को इस रोबोट को बनाने के लिए उपकरण मिले। पहले जेकॉब ने रोबोट के पार्टस जोड़ना बताए। फिर विद्यार्थियों से अपनी सोच के अनुरूप नए सिरे से इस रोबोट को बनाने के लिए कहा। विद्यार्थियों ने हवा में 30 फीट तक 3 किमी लंबे एरिया में खोजबीन करने के लिए उड़ने वाला यह रोबोट नए सिरे से अपनी सोच के अनुरूप बनाकर प्रैक्टिकल किए। प्रदेश में शाजापुर का शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहला कॉलेज है, जहां विद्यार्थियों ने इस विशेष खासियत वाले क्वॉडकॉप्टर फ्लाइंग रोबोट को तैयार किया है।
इसतरह काम करता है रोबोट
मोटर,ट्रांसमीटर, रिसीवर, सेंसर, कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग बेस्ड जीपीआरएस चिप, प्लास्टिक पंखुड़ी आदि से लैस यह रोबोट विशेष तरीके से काम करता है। ट्रांसमीटर रिमोट स्विच ऑन करते ही रोबोट के रिसीवर के सिग्नल कनेक्ट होते हैं। मोटर चालू होकर चारों कोने पर लगी पंखुड़ियां तेजी से घूमकर रोबोट को उड़ाती है। विशेष प्रोग्रामिंग चिप ट्रांसमीटर की कमांड से इसे अपनी लोकेशन पर उड़ाकर इन्वेस्टिगेशन संबंधी डाटा जुटाती है। माइक्रो कैमरा हालातों को अपनी मेमोरी में कैद करता है।
संभालीजा सकेगी स्थिति- कॉलेजके प्रभारी प्राचार्य डॉ. तोमर को-ऑर्डिनेटर महाजन ने बताया यह रोबोट इन्वेस्टिगेशन से जुड़े कई सेक्टरों के लिए उपयोगी है। 30 फीट ऊं