- Hindi News
- शाजापुर. मो.बड़ोदिया परियोजना सेक्टर गोदना के तहत ग्राम किठोर के
शाजापुर. मो.बड़ोदिया परियोजना सेक्टर गोदना के तहत ग्राम किठोर के
शाजापुर. मो.बड़ोदिया परियोजना सेक्टर गोदना के तहत ग्राम किठोर के आंगनवाड़ी केंद्र पर गत दिवस स्नेह शिविर के दौरान महिलाओं को शिशुओं के लिए पौष्टिक व्यंजन बनाने की विधि सिखाई गई। विभागीय पर्यवेक्षक निर्मला गौर ने विधि सिखाई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी अनिल कुमार सोनी ने बच्चों को टेक होम राशन से तैयार बैग वितरित किए। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारियां भी दी गईं। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला गोयल, पोषण सहयोगिनी मनोरमा मालवीय, आशा कार्यकर्ता शांतिबाई आदि भी उपस्थित रहे।
ज्योतलेकर जत्था गुजरा
शाजापुर.महाराष्ट्रके बीड़ जिले के गांव सिदौड़ से 30 यात्रियों का जत्था गाड़ी से मां वैष्णोदेवी माता पहुंचे और यहां से एक ज्योत की मशाल लेकर वापस निकल पड़े। शुक्रवार को वे शहर से होकर गुजरे। ज्योत मशाल बारी-बारी से एक-एक व्यक्ति हाथ में लेकर पैदल गांव तक यात्रा करेंगे। समिति के अध्यक्ष रूईदास शिंदे के मुताबिक मां वैष्णोदेवी से ज्योत जलाकर लाए हंै। इसी ज्योत से नवरात्रि के दौरान महाराष्ट्र जिला बीड़ के गांव सिदौड़ पहुंचकर मां नवदुर्गा की स्थापना करेंगे। 30 श्रद्धालुओं का जत्था गाड़ी से चल रहा है। जत्थे से एक-एक व्यक्ति बारी-बारी से ज्योत को लेकर पैदल गांव पहुंचेंगे। चित्र में शाजापुर में हाथ में ज्योत की मशाल लिए निकलता गोविंद कोटेकर और पीछे वाहन में सवार जत्थे के अन्य यात्री।
व्यंजन बनाने की विधि सिखाई