समाजसेवी सिसौदिया उज्जैन में सम्मानित
समाजसेवी सिसौदिया उज्जैन में सम्मानित
कानड़. गतदिवस अभा सौंधिया क्षत्रिय समाज का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह उज्जैन की कालिदास अकादमी में आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन युवा संसद एवं समाज के युवा संगठन द्वारा किया गया था। इसमें कानड़ के सौंधिया समाज के समाजसेवी शिवसिंह सिसौदिया का भी सम्मान राजस्थान के युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथसिंह पंवार द्वारा किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मप्र शासन के स्कूली शिक्षा मंत्री पारस जैन थे। अध्यक्षता ब्यावरा विधायक एवं समाज के प्रदेश के अध्यक्ष नारायणसिंह पंवार ने की। विशिष्ट अतिथि महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान, राजगढ़ के पूर्व सांसद नारायणसिंह आमलाबे, शाजापुर जिपं उपाध्यक्ष गोविंदसिंह बरखेडी़, हरिसिंह चौहान, उदयसिंह, रामलाल बाल्दा थे। शिक्षक सम्मान समारोह में मप्र राजस्थान के सैकड़ों सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षा कार्य में 20 वर्ष से अधिक सेवा देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया।