संत गाडगे बाबा जयंती पर भंडारा 23 को
शाजापुर | पिछलेदिनों रजक धोबी धर्मशाला पर रजक समाज की बैठक सत्यनारायण बिंजवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी ने संत गाडगे बाबा की जंयती को समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया। इसके तहत 23 फरवरी को संत गाडगे बाबा की जयंती पर चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बाबूलाल देवतवाल, गिरधारीलाल देवतवाल, पंचगलाल रजक, लंकेश धारीवाल, श्याम देवतवाल, रमेशचंद्र, मोहनलाल वर्मा, धर्मेंद्र देवतवाल सहित समाजजन बैठक में उपस्थित रहे। संचालन बलवंत रजक ने किया। आभार राजेंद्र वर्मा ने माना।