- Hindi News
- नकाबपोशों ने कट्टा अड़ाकर व्यापारी के यहां से लाखों लूटे
नकाबपोशों ने कट्टा अड़ाकर व्यापारी के यहां से लाखों लूटे
मंगलवारको बेरछा में फिल्मी स्टाइल से चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दो बाइकों पर आए बदमाशों में से एक ने व्यापारी की प|ी की कनपटी पर कट्टा तान दिया। दूसरे ने बेटी के गले में चाकू अड़ाया। इसके बाद घर में रखे नकदी सहित चांदी के सिक्के और जेवर आदि करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए।
वारदात ओमप्रकाश पिता राधाकिशन खंडेलवाल के घर हुई। खंडेलवाल की किराने की दुकान बेरछा-शाजापुर के मुख्य मार्ग पर है। मंगलवार रात करीब 8 बजे वे छोटी बेटी के साथ पास में एक समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर प|ी पुष्पा खंडेलवाल और बड़ी बेटी सलोनी खंडेलवाल थीं। रात करीब 8 बजे मुंह पर नकाब बांधे दो बदमाश आए और दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दुकान में खली (पशु आहार) का पूछा। इस पर सलोनी ने खली नहीं होने की बात कही। कुछ ही पल में दूसरी बाइक पर आए दो अन्य नकाबपोश भी उतार आए और सीधे दुकान के रास्ते घर में जा घुसे। एक बदमाश ने प|ी पुष्पा की कनपटी पर कट्टा तान दिया। दूसरे ने सलोनी के गले में चाकू अड़ाया और मोबाइल छीन लिया। दो अन्य बदमाशों ने अंदर के कमरे में रखी आलमारी खोजी। नकदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा का माल लेकर बदमाश वहां से भाग निकले।
स्पष्टखुलासा नहीं
व्यापारीओमप्रकाश के मुताबिक घर में 90 हजार रुपए नकदी थे। साथ ही चांदी के सिक्के अन्य जेवर यानी करीब डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा का माल बदमाश ले गए। देररात तक उन्होंने सामान पूरी तरह से नहीं देखा था, इस कारण लूट की राशि का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका।
व्यापारीपहुंचे थाने
मुख्यमार्ग पर स्थित दुकान से हुई लूट की वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। बदमाशों ने जहां वारदात को अंजाम दिया, वहां से महज 500 मीटर की दूरी पर ही थाना है। इधर, वारदात को लेकर व्यापारियों में भी आक्रोश है। देररात करीब 10.30 बजे तक नगर के व्यापारियों की भीड़ थाने पर जमा रही। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने दुकानें नहीं खोलने की चेतावनी दी है।
^मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी के बताए रास्ते पर टीम भी भेज दी गई है। आर.एस.रघुवंशी, टीआई बेरछा थाना
^बेरछामें हुई वारदात की जांच के निर्देश दिए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भी रवाना कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अविनाशशर्मा, एसपी शाजापुर
लूट के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान।