- Hindi News
- पुजारियों ने की भू अधिकार पुस्तिका देने की मांग
पुजारियों ने की भू-अधिकार पुस्तिका देने की मांग
देंदला |गांव के मंदिर पुजारियों ने भू-अधिकार पुस्तिका दिए जाने के लिए अब मांग की जाने लगी है। दो दिन पूर्व आगर-मालवा जिला कलेक्टर ने जिले के एसडीएम तहसीलदार को मंदिर पुजारियों को भू-अधिकार पुस्तिका दिए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें फोटोयुक्त परिचय पत्र दिए जाए। इसी के चलते गुलाना तहसील के मंदिर पुजारियों का कहना है कि आगर-मालवा की तरह शाजापुर जिले के पुजारियों को भू-अधिकार पुस्तिका प्रदान की जाए।