पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही नंबर की दो बाइकें पकड़ी

एक ही नंबर की दो बाइकें पकड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक ही नंबर की दो बाइकें पकड़ी

शाजापुर|शाजापुर पुलिसकोतवाली को सोमवार को एक ही नंबर की दो बाइकें मिली हैं। मामले की जांच कर रहे कोतवाली पुलिस के सब इंस्पेक्टर सी.एल. जाटव ने बताया एक बाइक लावारिस हाल में एबी रोड स्थित फूलखेड़ी हनुमान मंदिर क्षेत्र से मिली है। दूसरी गाड़ी कोतवाली के समीप वाहन चेकिंग के दौरान दिलीप नामक युवक से मिली है। जाटव ने बताया दोनों बाइकों का चेसिस इंजन नंबर एक ही है। प्रारंभिक जांच में बाइकों के मालिक के रूप में अब्दुल अजीज का नाम सामने रहा है। प्रतिवेदन बनाकर एसपी के निर्देशन में सागर भेजा जाएगा, जहां एफएसएल मामले की जांच करेगी। एक ही नंबर की बाइकें बरामद करने में आरक्षक शीतल राव, दीपक, बैजनाथ आदि का सहयोग रहा।