पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे के गड्ढों से एक सप्ताह में पांच दुर्घटनाएं, दो की मौत

हाईवे के गड्ढों से एक सप्ताह में पांच दुर्घटनाएं, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलहाईवे-3 के गड्ढे इन दिनों जानलेवा साबित हो रहे हैं। शाजापुर से मक्सी के बीच करीब 20 किमी रास्ते में ही गड्ढों के कारण पिछले एक सप्ताह में 5 बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हंै। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें भी आई। लेकिन हाईवे पर हो रही दुर्घटना और उसमें दम तोड़ते लोगों को लेकर तो प्रशासन गंभीर है और हाईवे के अधिकारी।

इस बार हल्की बारिश होने के बाद हाईवे पूरी तरह से छलनी हो चुका है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण अब लोगों की मौत होने लगी हैं। तीन दिन पहले 12 सितंबर की रात गोलवा के समीप गड्ढे के कारण दचका लगने पर एक युवक ऐसा उछला कि ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा और मौके पर ही नैनावद निवासी जगदीश पिता नंदू (28) की मौत हो गई। इसी प्रकार 5 सितंबर को टुकराना जोड़ के समीप गड्ढ़े को बचाने के चक्कर में एक दुग्ध वाहन ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी और दुग्ध वाहन में सवार रामप्रसाद पिता भागीरथ (50) दुधाना की मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह में करीब आधा दर्जन दुर्घटनाएं सिर्फ गड्ढों को बचाने के कारण हुई है। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों का इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है। इसी तरह ग्राम बंजारी के पास हाईवे पर बने गड्ढों में ट्रक का पहिया उतर गया। इससे ट्रक का पिछला पहिया निकला और ट्रक पलट गया। ट्रक में फंसे चालक कंडक्टर बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकले। इसी तरह कनासिया नाका के पास पेट्रोल पंप के सामने बने गड्ढों को बचाने के चक्कर में एक ट्रक डंपर की टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। गड्ढों से बचने के चक्कर में शहरी क्षेत्र में दो-तीन दिन में वाहन डिवाइडर पर चढ़ जाते हैं।

कलेक्टरके निर्देश फिर भी गंभीर नहीं

गड्ढोंके कारण परेशानी बने हाईवे को लेकर पिछले दिनों कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने भी एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों को निर्देश दिए। लेकिन इसके बाद भी संबंधितों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

मक्सीमें युवक की हुई थी मौत

करीबडेढ़ साल पहले मक्सी थाने से कुछ ही दूरी पर हाईवे के गड्ढे के कारण एक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे पैदल चल रहा व्यक्ति चपेट में गया। इससे उसकी मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद भी जिम्मेदार