- Hindi News
- शाजापुर जिला सहकारी बैंक के निर्वाचन प्रारंभ
शाजापुर जिला सहकारी बैंक के निर्वाचन प्रारंभ
शाजापुर|मप्र राज्यसहकारी निर्वाचन पदाधिकारी के आदेशानुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाजापुर के संचालक मंडल, पदाधिकारियों एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए पी.एस. नरगेस, संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं महाप्रबंधक, एकीकृत सहकारी विकास परियोजना शाजापुर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी नरगेस ने बताया निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 17 18 सितंबर को नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा। 19 को नामांकन पत्रों की जांच और 20 सितंबर को नामांकन पत्रों की वापसी कर उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन हो जाएगा। 24 सितंबर को विशेष आमसभा में निर्वाचन होंगे और 25 सितंबर को रिक्त स्थानों एवं वृत्तिक संचालकों का सहयोजन, 30 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के निर्वाचन होंगे। नरगेस ने बताया संपूर्ण प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन पत्र भरते समय, नामांकन वापसी के समय, मतदान के समय, मतदान/मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति के समय बैंक प्रतिनिधियों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पहचान पत्र या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य पहचान पत्रों में से कोई भी पहचान पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।