पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रतियोगिता : आंख पर पट्टी बांधकर फोटो पर लगाई बिंदी, व्यंजन भी सजाए

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रतियोगिता : आंख पर पट्टी बांधकर फोटो पर लगाई बिंदी, व्यंजन भी सजाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रतियोगिता : आंख पर पट्टी बांधकर फोटो पर लगाई बिंदी, व्यंजन भी सजाए

शाजापुर. स्वागतलक्ष्मी योजना के तहत सोमवार को महिला सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रतियोगिताएं हुई। बिंदी लगाओ, वाद-विवाद और व्यंजन सजाओ प्रतियोगिता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने खासा उत्साह दिखाया। आंख पर पट्टी बांधकर कार्यकर्ताओं ने दीवार पर चिपके फोटो पर बिंदी लगाई, तो सभी ने बेहतर व्यंजन बनाकर थाली सजाई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी कार्यकर्ताओं ने अपनी काबिलियत दिखाई। बिंदी सजाओ प्रतियोगिता में सुशीला परमार प्रथम, प्रेरणा चौधरी द्वितीय और ज्योति वर्मा तृतीय रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में संगीता आर्य प्रथम, दीप्ति सक्सेना द्वितीय और अनिता विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रही। व्यंजन सजाओ प्रतियोगिता में जयकुंवर पाटीदार प्रथम, शाहना खान द्वितीय और चंचल जाटव तृतीय स्थान पर रही। कार्यशाला दोपहर करीब 3 बजे से शुरू हुई। इसमें मुख्य अतिथि विधायक अरुण भीमावद मौजूद थे। उन्होंने देश के विकास में बढ़ती महिलाओं की सहभागिता की बात कही। महिला सशक्तिकरण अधिकारी यू.एस. चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीएम सुनीता यादव ने स्वागत लक्ष्मी योजना की जानकारी दी। अध्यक्षता नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी ने की। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, किरण ठाकुर, प्रियंका खंडेलवाल विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और विभागीय कर्मचारी अन्य मौजूद थे। आभार परियोजना अधिकारी साधना भावसार ने माना।