पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में प्रत्येक आवेदक को निपटारा कार्ड दें कलेक्टर

जनसुनवाई में प्रत्येक आवेदक को निपटारा कार्ड दें -कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित

शाजापुर|मुख्यमंत्रीजनसुनवाईकार्यक्रम के तहत अब प्रत्येक आवेदकों को निपटारा कार्ड भी दंे। यह निर्देश कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने सोमवार को टीएल बैठक में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

कलेक्टर ने निर्देश देते हुए बताया कि प्रत्येक विभाग निपटारा कार्ड का प्रारूप प्राप्त कर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिन क्षेत्रों से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हो रही हों, ऐसे क्षेत्रों पर फोकस करते हुए शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करें। जिले के प्रत्येक विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र के 10-10 ग्रामों को स्मार्ट गांव बनाए जाकर शासन की समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है। इन ग्रामों के समग्र विकास के लिए एक-एक जिला अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके लिए नोडल अधिकारी 17 सितंबर से 19 सितंबर तक तय ग्रामों में जाकर इस वर्ष ग्रामों में कराए जाने वाले और अगले वित्तीय वर्ष में शामिल किए जाने वाले कार्यों का प्लान तैयार करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम की नल-जल योजना का संधारण उसी ग्राम के महिलाओं के हाथों सौंपे, साथ ही ग्राम में पानी के स्रोत तैयार करने की योजना भी बनाएं।

ग्रामीणोंको पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करें

ग्रामोंमें जाकर प्रत्येक ग्रामीणों को कम से कम एक-एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करें। गांव के प्रत्येक घर में शौचालय हो इसके लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करें एवं निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय बनवाने के लिए मदद करें। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण हेतु सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु गांव के ही किसी बेरोजगार युवक को सेनेटरी की दुकान खोलने हेतु प्रोत्साहित करें। स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए प्रदाय की जाने वाली राशि का सरपंचों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। लोक सेवा गारंटी प्रबंधक रमेश पंड्या, एसडीएम लक्ष्मी गामड़, हिंदूसिंह चुंडावत आदि मौजूद थे।