गजलक्ष्मी का पूजन आज
गजलक्ष्मी का पूजन आज
शाजापुर.शहरमें भी मंगलवार को श्रद्धालुओं द्वारा अष्टमी तिथि पर गजलक्ष्मी का पूजन परंपरागत रूप से किया जाएगा। पूजन से एक दिन पूर्व सोमवार को महिलाओं ने कुम्हारवाड़ा स्थित कुम्हार के घरों से मिट्टी से बनवाई गई ऐरावत गज स्वरूप प्रतिमाएं खरीदीं। इन प्रतिमाओं का विशेष रूप से पूजन में उपयोग किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गजलक्ष्मी का पूजन विशेष फलदायी होता है। गज की प्रतिमा का पूजन करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।