पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभाविप ने इंजीनियर्स डे मनाया

अभाविप ने इंजीनियर्स-डे मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभाविप ने इंजीनियर्स-डे मनाया

शाजापुर.अभाविपनगर इकाई ने सोमवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में इंजीनियर्स-डे मनाया। कार्यक्रम शाम 4 बजे बाद शुरू किया गया। अतिथि सह वक्ता के रूप में बीएसएन कॉलेज के राजनीति विज्ञान विषय के सहा. प्राध्यापक डॉ. बी.एस. विभूति, अभाविप प्रांत उपाध्यक्ष महेंद्र मोहन सोनी, संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ. हितेंद्रसिंह तोमर रहे। अभाविप नगर अध्यक्ष श्याम टेलर भी मंचासीन रहे। अतिथियों ने देश विकास में इंजीनियर की महत्ता पर प्रकाश डाला। भारतर| इंजीनियर विश्वेश्वरैया जी के जीवन से प्रेरणाएं लेने के लिए प्रेरित किया। अभाविप नगर अध्यक्ष टेलर ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपनी भूमिका समझने की जरूरत है। कार्यक्रम में अभाविप के उमंग शर्मा, राहुल मालवीय, दीपेश वर्मा, आकाश शर्मा, मनीष पारछे, अर्पित परिहार राहुल धरमपुरिया, देवपुत्र व्यास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। आभार पॉलीटेक्निक कॉलेज के मनीष शर्मा ने माना।