पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीच सड़क पर बिजली के पोल से दुर्घटना का अंदेशा

बीच सड़क पर बिजली के पोल से दुर्घटना का अंदेशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहगीरों की परेशानी देख कालोनीवासियों ने की शिकायत

भास्करसंवाददाता| शाजापुर

कॉलेजके पीछे स्थित नवीन नगर पहुंच मार्ग में दो जगह जिम्मेदारों ने पहले तो बीचोंबीच बिजली के पोल गड़वा दिए। नए पोल लगने के बाद इनके अनुपयोगी होने पर इन्हें हटाया भी नहीं गया। अब यही पोल रास्ते का रोड़ा बनकर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

हाल ही में यहां हुई कुछ घटनाओं के बाद कालोनीवासियों का गुस्सा फूटा। उन्होंने सोमवार शाम को विविकं के अधिकारियों को फोन के माध्यम से इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई। कालोनीवासियों ने बताया कालोनी की सालों पहले बसाहट के समय से ही बिजली की व्यवस्था के लिए यहां सड़क के बीचोंबीच दो पोल गाड़े गए थे। इन पर सप्लाई केबलें भी डाली गई थीं। बसाहट बढ़ने के साथ जब बिजली के फेस बढ़े तो सड़क किनारे लोहे के नए बिजली पोल लगवाए गए। सड़क के बीचोंबीच लगे इन दो बिजली पोलों की सप्लाई केबलों को भी नए खंभों पर शिफ्ट कर दिया। लेकिन अनुपयोगी हो चुके बिजली के इन दोनों खंभों को अभी तक रास्ते के बीच से हटाया नहीं गया है। लिहाजा, राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

होचुकी है कई घटनाएं-सड़क केबीच में अनुपयोगी खड़े खंभों के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिनों पूर्व ही रात में एक साइकिल सवार खंभे से टकरा गया था। एक कार भी खंभे से टकराने पर कुछ क्षतिग्रस्त हो गई थी। खासकर रात में हालात खतरनाक रहते हैं। कालोनीवासियों ने विविकं से मांग है कि शीघ्र ही इस ओर ध्यान दिया जाए।

कॉलेज के पीछे नवीन नगर कालोनी पहुंच मार्ग में सड़क के बीच गढ़े बिजली के ये पोल बन रहे परेशानी।

^कालोनीवासियों ने रास्ते के बीच में बिजली पोल लगे होने की शिकायत दर्ज कराई है। जल्द ही मौका-मुआयना करेंगे। यदि पोल अनुपयोगी हैं तो उन्हें हटवाने के पूरे प्रयास करेंगे। गौरवदुबे, एई,विविकं, शाजापुर