आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित
शाजापुर|कलेक्टर प्रमोदगुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विगत बैठक की कार्रवाई विवरण एवं लिए गए निर्णय का अनुमोदन हुआ। साथ ही वर्ष 2014-15 के लिए वार्षिक अनुमानित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों को अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला पंचायत कृषि समिति के अध्यक्ष नवीन शिंदे, शाजापुर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रमेशचंद्र पाटीदार, अशासकीय सदस्य शरद भंडावद, परमानंद पाटीदार, दिनेश शर्मा उपस्थित थे।
आर्थिकसहायता स्वीकृत
सुसनेर| ग्रामबामनियाखेडी़ में 30 अगस्त को आकाशीय बिजली गिरने से हुई पति-प|ी की मौत के मामले में प्रशासन ने डेढ़-डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता मृतकों के परिजनों को स्वीकृत की है। बामनियाखेडी़ में बिजली गिरने से कालू पिता भेरू और कालीबाई पति कालू की मौत हो गई थी। प्रशासन ने उक्त मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। तहसीलदार संजीव सक्सेना के अनुसार इन प्रस्तावों को मंजूरी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा। राशि मिलने पर मृतकों के परिजनों को वितरित भी की जाएगी।