पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यातायात व्यवस्था की बजाए सड़क निर्माण में उपयोग कर रहे बेरिकेड्स

यातायात व्यवस्था की बजाए सड़क निर्माण में उपयोग कर रहे बेरिकेड्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यातायात व्यवस्था की बजाए सड़क निर्माण में उपयोग कर रहे बेरिकेड्स

सुसनेर. ट्रैफिकपुलिस के बेरिकेड्स वैसे तो यातायात व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं, लेकिन जब पुलिस इन बेरिकेड्स का उपयोग नहीं करती, तब कोई भी इनका उपयोग करने लग जाता है। नगरीय क्षेत्र में सांई तिराहे से हाथी दरवाजे तक बन रही सड़क के निर्माण में पुलिस के बेरिकेड्स का उपयोग किया जा रहा है। दिनभर पुलिस इस बेरिकेड के समीप से होकर गुजरती है, लेकिन शायद शाजापुर ट्रैफिक पुलिस का बेरिकेड होने के कारण आगर जिले की पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही। या इसे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग लाने पर जिम्मेदारों को टोक नहीं पा रही।