पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि जुटाई

भाजपाइयों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि जुटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

आगर-मालवा.भाजपाकिसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को गांधी उपवन में आयोजित की गई। बैठक में मोर्चा के कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को विधायक गोपाल परमार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल हावड़िया ने संबोधित करते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा।बैठक में जिपं उपाध्यक्ष गोविंदसिंह बरखेड़ी, भगवानसिंह, ईश्वरसिंह गुर्जर, सुंदरलाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के द
भाजपाइयों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि जुटाई

शुजालपुर.कश्मीरके बाढ़ प्रभावितों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल के बैनर तले मंडी क्षेत्र में राहत राशि जुटाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दुकान-दुकान जाकर लोगों से बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग राशि मांगी। इसी तरह युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सिटी क्षेत्र में राहत राशि जुटाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सणस ने बताया बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राहत राशि एकत्रित कर भेजी जाएगी। विवेकानंद नागरिक बैक के अध्यक्ष के.के. नेमा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक नायक, डॉ. विजयसिंह खींची, राजेश सक्सेना, अनिल जैन, सूरज परमार, सीताराम यादव, कमलेश राठौर, योगेंद्रसिंह राजपूत, गोपाल परमार, प्रभात श्रीवास्तव, शरद कुंभकार आदि मौजूद थे।

न्यूज इनबॉक्स .