70 बीघा सरकारी जमीन पर काट डाली कॉलोनी
भासं. शाजापुर| सरकारीजमीन पर कब्जा कर कॉलोनी काटने का एक बड़ा मामला सामने आया है। दुपाड़ा के समीप सड़क पर सरकारी स्कूल के पीछे ग्राम पंचायत लसुल्डिया जगमाल की 70 बीघा जमीन पर कुछ भू-माफियाओं की नजर पड़ी और उन्होंने अपने हिसाब से ही जमीन पर प्लॉट काटकर बेचना शुरू कर दिया। सैकड़ों प्लॉट बेचने के बाद ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, उन्होंने मोर्चा खोल दिया और तहसीलदार से लेकर कलेक्टर, कमिश्नर और मुख्यमंत्री तक शिकायत कर दी। बावजूद जिम्मेदारों का इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं है।
लसुल्डिया जगमाल की सीमा में दुपाड़ा के समीप सड़क किनारे की 70 बीघा जमीन के मामले में अब क्षेत्र के लोग सामने आने लगे हैं। लिखित आवेदन देकर कई बार गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग कर चुके हैं। इधर, शिकायतों से भू-माफिया पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। वे अब भी अपने हिसाब से ही जमीन पर प्लॉट काटकर लोगों को लाखों रुपए में बेचकर चांदी काट रहे हैं। समय रहते यदि जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो यहां ग्रामीणों वे भू-माफियाओं के बीच बड़ा विवाद होने का अंदेशा है।
कमिश्नरन्यायालय से भी मिल चुका है फरमान-उक्त जमीनके मामले में कुछ साल पहले कमिश्नर न्यायालय से भी फरमान मिल चुका है। भू-माफियाओं द्वारा कमिश्नर न्यायालय में जिन लोगों के नाम का पट्टा होना दर्शाया था। उस नाम के व्यक्ति गांव में नहीं रहते। मामला सामने आया और कमिश्नर न्यायालय से उक्त जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश मिल चुके हैं।
^शासकीय जमीन में यदि अवैध तरीके से प्लॉट बेचे जा रहे हैं तो मामला गंभीर है। इसकी जांच कराकर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। अनिलकुशवाह, तहसीलदारमो. बड़ोदिया
जिम्मेदारों ने नहीं दिखाई गंभीरता
करीब10 से 15 लाख रुपए बीघा कीमत की 70 बीघा सरकारी जमीन की कीमत करोड़ों में है। इसके बाद भी अधिकारियों इस ओर ध्यान नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते करोड़ों की बेशकीमती जमीन का भू-माफिया सौदा करने में लगे हैं।