पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो यात्राएं निकलीं, मां को चुनरी चढ़ाई

दो यात्राएं निकलीं, मां को चुनरी चढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां चामुंडा टेकरी अौर आदित्य नगर से निकाली चूनर यात्रा

भास्करसंवाददाता|शाजापुर

नवरात्रिमहोत्सव के चौथे दिन शहर में दो अलग-अलग स्थलों से माता भक्तों ने चूनर यात्राएं निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई यात्राओं में मां की भक्ति के रंग बिखरे। शिवसेना ने दुपाड़ा रोड स्थित मां चामुंडा टेकरी से तो आदित्य नगर रहवासियों ने कालोनी से यात्रा निकाली। मां की शक्ति के आगे दोपहर की धूप भी फीकी पड़ गई। लगभग 600 भक्त प्रमुख मार्गों से होते हुए एबी रोड स्थित प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी के दरबार पहुंचे। यहां विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मैया को चूनर ओढ़ाई। चूनर यात्राओं ने शहर के वातावरण को नवरात्रि में और धर्ममयी बना दिया।

चूनरयात्रा में संतों का सान्निध्य मिला- शिवसेनाके बैनर तले दोपहर करीब दो बजे दुपाड़ा रोड स्थित मां चामुंडा टेकरी से चूनर यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में शिवसैनिकों सहित बालिकाएं, युवतियां महिलाएं शामिल हुईं। बग्घी में सवार अयोध्या से आए संतश्री वैष्णवदास शास्त्रीजी महाराज कथावाचक विदुषी हर्षा नागर का भी पावन सान्निध्य मिला। यात्रा के दौरान भक्त मां को ओढ़ाई जाने वाली 21 मीटर लंबी चूनर हाथों में थामे चल रहे थे। यात्रा दुपाड़ा रोड से विजय नगर, चंद्रानगर, डिपो क्षेत्र से बस स्टैंड, टेंशन चौराहा, काछीवाड़ा, मगरिया, सोमवारिया, आजाद चौक, नईसड़क, बस स्टैंड से एबी रोड होकर शाम चार बजे बाद मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंची। यहां मैया की पूजा करने के बाद उन्हें चूनर ओढ़ाई गई। इस अवसर पर शिवसेना के जिला प्रभारी दिनेश विश्वकर्मा, जिला प्रमुख अजय परमार, नगर प्रमुख राहुल परमार सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक श्रद्धालु मौजूद रहे।

हाथों में चूनर थाम लगाए जयकारे

आदित्यनगर कालोनीवासी मदनलाल राजकुमार कोरी की तरफ से श्रीचैतन्य चिंतामण गणेश मंदिर समिति रहवासियों के साथ मिलकर चूनर यात्रा निकाली गई। यात्रा शाम चार बजे से शुरू हुई, इसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। विजय नगर, राधे-राधे चौराहा, आदर्श नवीन नगर, डिपो क्षेत्र से एबी रोड होते हुए यात्रा शाम करीब साढ़े छह बजे मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंची। यहां मां को 21 मीटर लंबी चूनर ओढ़ाई गई। जानकारी अनूप किरकिरे ने दी।

नई सड़क क्षेत्र से शिवसेना द्वारा निकाली गई चूनर यात्रा। इनसेटबग्घीमें सवार संत।