- Hindi News
- पुलिस कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के साथ मारपीट
पुलिस कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के साथ मारपीट
शुक्रवारशाम को खुलेआम बस स्टैंड के समीप एक महिला की जमकर पिटाई कर हाथ-पैर फ्रैक्चर करना और इस घटना के दो दिन बाद रविवार दोपहर मामले के आरोपी दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की पिटाई कर हड्डी तोड़ दी। इन दोनों ही घटना ने पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है। दो पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर हिसाब खुद ही चुकता करने में लगे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बड़ी वारदात के इंतजार में है। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से रविवार को आरोपी के साथ मारपीट हुई।
जानकारी के मुताबिक किसी पुराने प्रकरण के मामले में राजीनामा नहीं करने पर शुक्रवार शाम कुछ लोगों ने मिलकर प्राइवेट बस स्टैंड के समीप कांता उर्फ काजल निवासी काशीनगर की जमकर पिटाई की थी। इससे उसके हाथ पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने काजल की शिकायत पर देर रात काशीनगर के ही भगवान गुर्जर, देवीसिंह गुर्जर, कमल गुर्जर और कमल एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वारदात के दो दिन बाद तक पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन रविवार को कुछ लोगों ने मिलकर काजल के साथ मारपीट करने में आरोपी बने देवीसिंह गुर्जर की पिटाई कर उसकी भी हड्डी तोड़ दी। देवीसिंह के मुताबिक रविवार दोपहर वह शहर के समीप उसके खेत पर जा रहा था। तभी दोपहर करीब 2.30 बजे मुल्ला बावड़ी के समीप खड़े 6 लोगों ने अचानक हमला कर जमकर पिटाई की। घायलावस्था में देवीसिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। देवीसिंह के मुताबिक मारपीट करने वाले गाली-गलौज कर बोलते जा रहे थे कि तूने काजल के साथ मारपीट क्यों की। इधर, मामले में देररात तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
पुलिसका क्या रोल- शहरमें यदि ऐसे ही लोग एक-दूसरे से मारपीट कर अपना हिसाब करते रहे तो फिर पुलिस का क्या रोल है, यह बात अब चौराहों पर होने लगी है। यदि पुलिस पहले ही दिन दूसरे पक्ष पर कार्रवाई कर देती तो शायद रविवार को दूसरी बार यह घटना नहीं होती।
^महिला के साथ मारपीट होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। हालांकि दोनों पक्ष पहले से संदेहास्पद है। इस कारण किसका सपोर्ट करें और किसका नहीं। मामले में आरोपी बने लोगों में से देवीसिंह के साथ मारपीट का क्या मामला है दिखवाता हूं। ब्रजेशमिश्रा, टीआईकोतवाली