- Hindi News
- मक्सी के झंडा चौक में जुआ खेलते 34 धराए, रात 12 बजे तक लगा रहा मजमा
मक्सी के झंडा चौक में जुआ खेलते 34 धराए, रात 12 बजे तक लगा रहा मजमा
भासं. शाजापुर| मक्सीके प्रमुख झंडा चौक में रविवार रात 11.30 बजे एसपी स्क्वॉड टीम शाजापुर ने दबिश दी। तीन चौपहिया वाहनों में सवार करीब डेढ़ दर्जन पुलिस जवानों ने जुआ खेलते 34 लोगों को धरदबोचा। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 76 हजार रुपए बरामद किए। अचानक हुई कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासी हक्के-बक्के रह गए। पकड़े गए आरोपियों के शहर के कई प्रमुख व्यक्ति और फरार वारंटी भी शामिल हैं।
रात 12 बजे कार्रवाई के दौरान लगी भीड़।