पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 में से 12 को एक ही विषय में कर दिया फेल, पूनर्मूल्यांकन की मांग

17 में से 12 को एक ही विषय में कर दिया फेल, पूनर्मूल्यांकन की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर|विक्रम विविद्वारा बुधवार शाम इंटरनेट पर घोषित किए एलएलबी सेकंड सेमेस्टर परीक्षा परिणाम पर लीड बीएसएन कॉलेज के एक पोर्च में संचालित लॉ कॉलेज के परीक्षार्थियों ने सवाल उठाए हैं। लीड कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ. वी.के. शर्मा को कुलसचिव के नाम का ज्ञापन गुरुवार को सौंपा। बताया कि बेहतर तैयारी के बाद भी 17 में 12 को एक ही विषय (विधि शास्त्र) के पेपर में फेल कर दिया गया। कॉपियों की जांच में विसंगति का आरोप लगाकर पुनर्मूल्यांकन की मांग की।

प्रभावित परीक्षार्थी गुरुवार दोपहर 2 बजे कॉलेज पहुंचे। प्रभारी प्राचार्य को विवि कुलसचिव एवं विधि विभागाध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि क्लास के 95 प्रतिशत विद्यार्थी सेमेस्टर के विधि शास्त्र के पेपर में फेल दर्शाए गए हैं। परीक्षार्थी इस परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। पूरा विश्वास है कि परिणाम सकारात्मक होना था। विवि उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच/मूल्यांकन कराए। ज्ञापन प्रभावित परीक्षार्थी आशीष राठौर, विनय चौधरी, गोवर्धन जाटव, संदीप भैरवे, कनिष्क जोशी, अर्पित तिवारी, देवकरण मालवीय, अजय प्रजापति, रवि गोठी आदि के हस्ताक्षरित हैं। इन परीक्षार्थियों ने भास्करकोबताया जिस एकमात्र पेपर में 12 परीक्षार्थियों को फेल दर्शाया, उन सभी को एक जैसे अंक 20 से 22 के बीच दिए हैं। जबकि किसी भी विषय पास होने के लिए न्यूनतम 36 अंक जरूरी हैं। पूरे सेमेस्टर में पास होने के लिए कुल 240 अंक होने चाहिए। परीक्षार्थियों के अनुसार टोटल अंकों के आधार पर तो वे पास हो रहे हैं, लेकिन विधि शास्त्र में अंक कम देकर फेल दर्शाया है। जबकि इस पेपर के लिए भी उन्होंने पूरी मेहनत की थी।

नहींदे पाएंगे तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा-परीक्षार्थियों नेबताया सेकंड सेमेस्टर के उनके परिणाम में सिर्फ एक पेपर में अंक कम आने पर फेल दर्शा दिया है। ऐसे में वह तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। विवि को छात्र हित की दृष्टि से इस ओर ध्यान देना चाहिए।

हल्कीहोगी जेब-बताया जारहा है विवि के अधिकांश लॉ कॉलेजों में यह विसंगति सामने आई है। शाजापुर के ये 12 ही परीक्षार्थी शुक्रवार को पुनर्मूल्यांकन फार्म भरने उज्जैन जाएंगे। आने-जाने, फार्म भरने में जेब ढीली हो जाएगी। परेशानी होगी, वह अलग।

^इस त्रुटि का वास्तविकता कारण क्या है? यह तो जांच का विषय है। फिलहाल प्रभावित