- Hindi News
- अब शहर में ही मिलेंगे विकलांगों को उपकरण
अब शहर में ही मिलेंगे विकलांगों को उपकरण
भास्कर संवाददाता. शाजापुर अबजिले के विकलांगों को जांच, प्रमाण-पत्र बनवाने या अन्य सुविधा उपकरणों के लिए किसी शिविर या संबंधित विभागों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। इनकी सुविधा के लिए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा समेकित शिक्षा योजनांतर्गत बस स्टैंड के समीप शासकीय उमावि में जिला विकलांग संसाधन केंद्र खोला जा रहा है। इसका 13 दिसंबर को विधायक अरुण भीमावद द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।
संसाधनकेंद्र पर विकलांगों के लिए परामर्श, उपकरण वितरण एवं सप्ताह में एक दिन चिकित्सकों द्वारा जांच, प्रमाण-पत्र बनाना और विकलांगों के लिए चलाई जा रही शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। इस काम के लिए केंद्र पर एक स्रोत समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में विकलांगों के लिए सेतु का काम करेगा।
समेकित शिक्षा योजनांतर्गत संभाग के सभी जिलों में विकलांगों के लिए जिला संसाधन केंद्र खुलना है। लेकिन ऊपरी आदेशानुसार 2 लाख में भवन तैयार कर यह केंद्र खोला जाना है। योजना 2012 से लागू होने पर अब भवन के करीब 4 लाख 75 हजार रुपए लागत से तैयार होने के कारण संभाग के सभी जिलों में अटकी हुई थी। लेकिन जिले में विकलांगों के लिए केंद्र को तैयार करवाने का जिम्मा शाउमावि स्कूल विभाग ने लिया अौर पीडब्ल्यूडी के द्वारा यह कक्ष 2 लाख में तैयार करवा लिया। इस प्रकार शाउमावि के प्राचार्य अरूण व्यास ने विकलांगों को जिले में एक नई सौगात देने में सहयोग किया। अब जिले के नि:शक्तों को किसी शिविर, जिला अस्पताल या संभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। विकलांगों से जुड़ी सारी सुविधा और रोजगारोन्मुखी जानकारियां यहीं से मिल जाएगी। साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ भी यहीं से दिलवाया जाएगा। केंद्र का संचालन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। सामजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सर्व शिक्षा अभियान और समाजसेवी संस्थाओं का सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग रहेगा। जिले में इसके लिए शिक्षा विभाग ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है।
केंद्रपर यह सुविधा रहेगी
केंद्रपर विकलांगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत केंद्र पर स्रोत समन्वयक हेमंत दुबे इनके बीच एक सेतु के रूप में उपस्थित रहेंगे और विकलागों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने में उनकी मदद करेंगे साथ ही केंद्