पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 14 को, 2902 परीक्षार्थी शामिल होंगे

पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 14 को, 2902 परीक्षार्थी शामिल होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर|संचालनालय एकीकृतबाल विकास सेवा अंतर्गत पर्यवेक्षकों की सीधी भर्ती परीक्षा 14 दिसंबर को होगी। जिले में 2902 परीक्षार्थी इसमें भाग लेंगे। पहला पेपर सुबह 9 से दोपहर 12.15, दूसरा पेपर दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगा। परीक्षा के सुचारू क्रियान्वयन के लिए अपर कलेक्टर आर.पी. भारती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिले में परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/वोटर पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/आयकर विभाग का पेनकार्ड आिद में से कोई एक जो आवेदक द्वारा अपने आॅन लाइन आवेदन में भरा है, लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव से परीक्षा में बैठने की पात्रता नहीं होगी। वीक्षक एवं परीक्षार्थी दोनों के लिए मोबाइल/पेजर/केलकुलेटर इत्यादि पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे। कानून व्यवस्था के लिए तीन सदस्यों का उड़नदस्ता दल बनाया है। दल में डीईओ थाॅमस भूरिया, तहसीलदार राजेश सिंह, शाजापुर कोतवाली टीआई आनंद तिवारी शामिल रहेंगे।