मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध
शाजापुर. पंचायतचुनाव 2014-15 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद गुप्ता ने निर्वाचक संबंधी काम समयावधि में संपन्न कराने के लिए जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों का अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ना 20 दिसंबर से अन्य आदेश तक प्रतिबंधित किया है। कोई भी राजपत्रित अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अथवा उप जिला निर्वाचन अधिकारी की लिखित पूर्वानुमति के बिना अवकाश पर अथवा अवकाश के दिनों में मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेंगे। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के जिन कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य संबंधी ड्यूटी सौंपी गई है, उनके अवकाश भी सक्षम अधिकारियों द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी (संबंधित एसडीएम) की अनुमति के बिना स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।