मार्ग स्कूल का लोकार्पण कल
शाजापुर. प्रदेशके लोक निर्माण मंत्री सरताजसिंह 13 दिसंबर को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। कार्यक्रम अनुसार सिंह 13 दिसंबर की सुबह 11 बजे अकोदिया में अकोदिया-सुंदरसी मार्ग का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.45 बजे गुलाना में सलसलाई वाया गुलाना-बोलाई मार्ग (आरडीसी) का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2.30 बजे धाराखेड़ी में हाईस्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे। शाम 4 बजे शाजापुर से आगे के लिए प्रस्थान करेंगे।