पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि विज्ञान केंद्र की कवायद भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू

कृषि विज्ञान केंद्र की कवायद भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की तैयारी अब तेज हो गई है। गुरुवार को कलेक्टर विनोदकुमार शर्मा के निर्देश पर कृषि वैज्ञानिक शाजापुर डॉ. राजीव उमठ एवं उप संचालक कृषि पी.एल. मालवीय ने भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू की।

किसानों को उन्नत कृषि और तकनीक की जानकारी देने के लिए हर जिले में एक कृषि विज्ञान केंद्र खोला जाना है। नए जिले आगर-मालवा में अब तक इसकी स्थापना नहीं हो पाई है। गुरुवार को कलेक्टर के निर्देश के बाद दोनों अधिकारियों ने कृषि विज्ञान केंद्र बनाए जाने के लिए क्षेत्र के भ्याना रोड एवं उज्जैन रोड पर तालाब किनारे स्थित शासकीय भूमि का निरीक्षण किया।

केंद्रबनाने के लिए 20 हैक्टेयर भूमि की जरूरत- कृषिउप संचालक मालवीय ने बताया कृषि विज्ञान केंद्र को बनाने के लिए 20 हैक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। यहां किसानों को मार्गदर्शन देने के लिए फार्म भी बनाए जाएंगे। इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेजा जाएगा।