पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध रेत खनन को लेकर दो पक्षों में तलवार लाठी चले, एक घायल

अवैध रेत खनन को लेकर दो पक्षों में तलवार-लाठी चले, एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवाद के चलते की गई मारपीट, हवाई फायर भी होना बताया

भास्करसंवाददाता| कानड़

लखुंदरनदी में अवैध रेत खनन की बात पर गुरुवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में एक युवक तलवार से घायल हो गया। एक अन्य को भी चोट आई। विवाद में हवाई फायर करने की बात भी सामने आई है। उक्त घटना के बाद ग्राम चौमा के लोगों में दहशत है। हालांकि अधिकारियों की सूझबूझ से गांव में बड़ी घटना टल गई।

जानकारी के मुताबिक नदी में अवैध रेत खनन की बात को लेकर जुबेर खान और राधेश्याम सौंधिया मेघाखेडी़ के बीच रेत की रायल्टी की बात पर विवाद हो गया। विवाद में राधेश्याम के साथ जुबेर ने मारपीट की। कुछ देर बाद राधेश्याम ग्रामीणों के साथ रिपोर्ट लिखाने मो. बड़ौदिया थाने जा रहा था, इस दौरान फावका जोड़ पर विवाद ने फिर तूल पकड़ा। देखते ही देखते जमकर लाठी, तलवार चली। हवाई फायर होने की जानकारी भी मिली है। घटना में राधेश्याम पिता बालूसिंह सौंधिया को तलवार लगने से चोट आई, जिसे मो. बड़ोदिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से शाजापुर जिला अस्पताल भेजा। विवाद में शाहिद खान को भी चोट आई है। मो. बड़ोदिया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 307, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए इस पक्ष से करीब पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिसने संभाला मोर्चा

एएसपीमहेंद्र तारणेकर, शाजापुर एसडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीओपी डॉ. अरविंद ठाकुर, मो. बड़ोदिया तहसीलदार अनिल कुशवाह, शाजापुर थाना प्रभारी आनंद तिवारी, कानड़ थाना प्रभारी प्रदीप राजौरिया, मो. बडोदिया थाना प्रभारी आर.सी. कलथिया, खनिज निरीक्षक रीना पाठक सहित अन्य अधिकारियों ने स्थिति पर नियंत्रण किया। खनिज अधिकारी पाठक से इस संबंध में चर्चा करना चाही, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

खनिजअधिकारी को अवगत कराया था

जानकारीके अनुसार खनिज निरीक्षक रीना पाठक को कई दिन पहले ही ग्रामीणों ने नदी में अवैध रेत खनन की बात से अवगत करा दिया था, लेकिन विभाग के ढील-पोल रवैये से बात विवाद तक पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार यदि समय पर खनिज विभाग वैधानिक कार्रवाई करता तो गुरुवार को यह विवाद नहीं होता।

सूचना मिलने पर खनिज निरीक्षक पाठक ने भी गांव पहुंचकर जायजा लिया।