30 छात्राओं को स्वेटर बांटे
30 छात्राओं को स्वेटर बांटे
भास्कर संवाददाता|शाजापुर
नगरके समीप ग्राम गिरवर के शासकीय मावि प्रावि स्कूल की 30 छात्राओं को पुनियाबाई की स्मृति में स्वेटर वितरित किए गए। पुनियाबाई ने हरायपुरा के मावि स्कूल में भृत्य के पद पर रहते हुए स्वयं की राशि से एक हॉल बोरिंग करवाया एवं पढ़ाई के लिए कक्ष की व्यवस्था की गई थी। उनकी स्मृति में बालकृष्ण मेहता, रमेश आचार्य, सुभाष द्विवेदी द्वारा गिरवर के मावि में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पुरुषोत्तम चंद्रवंशी मौजूद रहे। विशेष अतिथि बीआरसीसी बालचंद्र सौराष्ट्रीय थे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत गिरवर के पूर्व सरपंच मानसिंह ने की। संचालन शिक्षिका राजेंद्र अहलुवालिया ने किया। आभार प्रधानाध्यापक दुर्गाशंकर मालवीय ने माना।