जिले की 38 गौण खनिज खदानों की नीलाम
जिले की 38 गौण खनिज खदानों की नीलाम
भास्कर संवाददाता|शाजापुर
शाजापुरजिले में 38 गौण खनिज खदानों की नीलामी सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के विवेकानंद सभाकक्ष में अपर कलेक्टर आर.पी. भारती की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान खनिज अधिकारी धनराज काटोलकर एवं संबंधित अधिकारी सहित निविदाकर्ता मौजूद थे। नीलामी में 4 रेत खनिज और 1 पत्थर खदानों पर शासकीय बोली 29.80 लाख उच्चतम बोली 33.92 लाख रुपए प्राप्त हुए। उक्त उच्चतम बोली की अमानत/प्रतिभूति निक्षेप राशि 10.18 लाख रुपए तत्काल खनिज मद में जमा कराई गई। खनिज अधिकारी काटोलकर ने बताया कि नीलामी के पश्चात शेष बची 33 खदानों को नीलाम किए जाने की कार्रवाई की सूचना पृथक से प्रसारित की जाएगी।