- Hindi News
- शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड सिल्वर पर साधा निशाना
शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड-सिल्वर पर साधा निशाना
दुपाड़ारोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने गत दिवस जयपुर के एयर रायफल शूटिंग रेंज में हुई अभा स्तरीय प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में अपना जौहर दिखाया। अंडर-14 कैटेगरी में आशुतोष प्रथम, आनंद आर्य द्वितीय, अंडर-19 में उदय गोस्वामी प्रथम, अंकित पटेल द्वितीय रहे। गर्ल्स टीम अंडर-14 कैटेगरी में लक्ष्मी पंवार प्रथम, पिंकी पाटीदार द्वितीय, किशोर वर्ग में कुसुम पंवार प्रथम, अनुराधा पाटीदार द्वितीय, तरुण वर्ग में कोमल पाटीदार प्रथम, महिमा चौहान द्वितीय रहीं। इस तरह संस्था के 10 छात्र-छात्राओं ने गोल्ड सिल्वर मैडलों पर निशाना साधा। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य भोलाराम राजभर, अजीत पाराशर सहित स्टाफ सदस्यों ने हर्ष जताया। जानकारी कोच गिरीश सोनी ने दी।