पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरहद को प्रणाम किया, साथ लाए मिट्‌टी

सरहद को प्रणाम किया, साथ लाए मिट्‌टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर.मां तुझेप्रणाम योजना के तहत मप्र दल के साथ भ्रमण करके जिले के चार युवा गत दिवस वापस लौटे। इन्होंने देश की सरहद को प्रणाम किया। स्मृति स्वरूप वहां की मिट्‌टी साथ लाए। लौटकर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभागीय कार्यालय पहुंच खुशियां और अनुभव बांटे। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उप संचालक डीएसओ बी.एल. चोरगले ने बताया शाजापुर जिले से इस योजना के तहत इस बार मनोज कुमार जायसवाल (26), राहुल वाघेला (19), विकास जायसवाल (17) एवं रवि माहेश्वरी (19) को यह मौका मिला था। 28 नवंबर से भ्रमण करके ये युवा 4 दिसंबर को पुन: लौटे हैं। भास्कर से बातचीत में इन युवाओं ने बताया मप्र दल के साथ उन्होंने राजस्थान जिले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा लोंगोवाला, बबलियनवाला और तानोत माता का भ्रमण किया। देश की सरहद को प्रणाम करने के साथ ही सीमा पर तैनात रक्षापंक्ति के जवानों का देशसेवा जज्बा देख उनसे काफी कुछ सीखा। जिले के सभी प्रतिभागी अपने साथ अपने-अपने गांव, नगरों का जल लेकर गए थे, जिसे सरहदों पर बने शहीद स्मारकों पर चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। सरहद की मिट्‌टी भी साथ लाए हैं, जो भ्रमण स्मृति के साथ ही राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का जज्बा सदैव दिल में जगाए रखेगी।