- Hindi News
- मरीजों के लिए नहीं एम्बुलेंस और सोनोग्राफी सुविधा
मरीजों के लिए नहीं एम्बुलेंस और सोनोग्राफी सुविधा
रैफर किए मरीजों को अपने स्तर से ही वाहनों की व्यवस्था करना पड़ती है।
भास्करसंवाददाता| सुसनेर
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को एम्बुलेंस और सोनोग्राफी सुविधा नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रैफर किए मरीजों को अपने स्तर से ही वाहनों की व्यवस्था करना पड़ती है। गंभीर घायल मरीजों के लिए इस तरह की व्यवस्थाओं में समय लगता है।
एम्बुलेंस की मांग को लेकर कई बार आंदोलन भी हो चुके हैं। हर आंदोलन में प्रशासन ने एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन प्रशासन अौर स्वास्थ्य विभाग ने दिया। लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। मरीजों की स्थिति का फायदा उठाते हुए निजी वाहन संचालक मुंहमांगे दाम वसूलते हैं। अस्पताल प्रशासन ने भी एम्बुलेंस की मांग को लेकर कई पत्र अधिकारियों को दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक्स-रे मशीन भी जर्जर हालत में है। कब खराब हो जाए, कब काम करने लगे, कोई भरोसा नहीं रहता। सोनोग्राफी की व्यवस्था भी नहीं होने से महिला मरीजों को ज्यादा तकलीफ झेलना पड़ती हैं।
आगर,उज्जैन या शाजापुर जाना पड़ता है
सोनाेग्राफीमशीन के अभाव में मरीजों को सोनोग्राफी करवाने आगर-उज्जैन-शाजापुर के प्राइवेट सेंटरों पर जाना पड़ता है। इस संबंध में बीएमओ डॉ. ब्रजभूषण पाटीदार के अनुसार एम्बुलेंस और सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध वरिष्ठ अधिकारियों से पत्र भेजकर किया गया है। ज्यादा गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस 108 से रैफर करने की व्यवस्था की जाती है।