पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल पटरी पर बच्चों की पतंगबाजी

रेल पटरी पर बच्चों की पतंगबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. शाजापुर.बेरछा रोड स्थित रेलवे ब्रिज के समीप सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पास की बस्ती में रहने वाले बच्चों की पतंगबाजी का खेल काफी देर तक चलता रहा। हादसों से अंजान इन मासूमों ने पटरी पर बैठकर ही पतंग में जोते बांधे। डोर सुलझाई। फिर पटरी के बीचोंबीच से ही पतंग उड़ाना शुरू कर दी। पतंग आसमान में उड़ती गई, बच्चे पटरी पर ही हाथों में डोर थामे दौड़ लगाते रहे।

थोड़ीही दूरी पर एक ट्रेन भी खड़ी दिखाई दे रही थी। अगली ट्रेन के पटरी से दौड़कर आने का समय भी नजदीक रहा था। समूह रूप में पहुंचे करीब छह मासूम बच्चे कई देर तक यहां मजे से पतंगबाजी करते रहे। स्टेशन दूर होने के कारण जिम्मेदारों की नजर भी इन पर नहीं पड़ी। ही नीचे बेरछा रोड से गुजरने वाले राहगीरों ने इन बच्चों को पटरी से हटकर खुले मैदान में पतंग उड़ाने की नसीहत दी। भास्करटीम इसीबीच वहां पहुंची। लापरवाही और हादसों को जन्म देने वाले खतरों से भरी पतंगबाजी के नजारे अपने कैमरे में कैद किए।

समझाइशदेकर हटाया

टीमसदस्यों ने बाद में बच्चों को समझाइश देकर पटरी से हटाया। बच्चे पटरी के दांई ओर नीचे की तरफ खुले मैदान में गए और पतंग उड़ाने लगे। बड़ा सवाल यह है कि इसी बीच यदि कोई ट्रेन वहां जाती तो हादसों का जिम्मेदार कौन होता।

रंजिशमें चार युवकों ने ग्रामीण को पीटा

आगर-मालवा|सोमवार दोपहरकरीब 12 बजे ग्राम कांकरिया में वहीं के निवासी राजेश पिता करणसिंह यादव (23) के साथ ग्राम के ही बनेसिंह पिता नारायणसिंह यादव, ईश्वर पिता नाथूसिंह यादव, कमल पिता उदयसिंह यादव एवं नारायण पिता गुलाबसिंह यादव ने रंजिश के चलते मारपीट की। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बेरछा रोड ब्रिज के पास रेलवे पटरी पतंगबाजी करते बच्चे। फोटो: अभिषेक व्यास