अधीक्षक भू-अभिलेख त्रिपाठी को पितृशोक
शाजापुर| अधीक्षकभू-अभिलेख शाजापुर आर.एम. त्रिपाठी के पिता मदनगोपाल त्रिपाठी (75) का गत दिनों गृहनगर छतरपुर में निधन हो गया। त्रिपाठी लंबे समय से अस्वस्थ थे। शनिवार रात 9 बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। रविवार को अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए और अंतिम संस्कार के बाद दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अधीक्षक भू-अभिलेख त्रिपाठी के पिता के निधन पर स्थानीय अधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया है।