पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉपीराइट एक्ट के नाम पर मोबाइल शॉप से रुपए लेने वाले धराए

कॉपीराइट एक्ट के नाम पर मोबाइल शॉप से रुपए लेने वाले धराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉपीराइट एक्ट के नाम पर मोबाइल शॉप से रुपए लेने वाले धराए

शाजापुर|कॉपीराइट एक्टके तहत मोबाइल शॉप इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर अनावश्यक दबाव बनाते हुए पंजीयन के नाम पर हजारों रुपए ऐंठने वाले तीन लोगों को शुक्रवार अकोदिया पुलिस ने दबौच लिया। दबाव को देख एक मोबाइल दुकान संचालक ने थाने पर शिकायती आवेदन दिया। इस पर पुलिस ने राजस्थान से आए तीन लोगों को दबौच लिया। जानकारी के मुताबिक बालमुकुंद कुमावत, संदीपकुमार और मनोज शुक्ला को पकड़ा है। थाना प्रभारी सी.एल. कुशराम ने बताया फिलहाल पूछताछ की जा रही है। संबंधित लोगों ने उनके किसी बड़े अधिकारी को दस्तावेज लेकर बुलाया है। दस्तावेज देखने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।