पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाजापुर आगर में अजा महिला होगी जिपं अध्यक्ष

शाजापुर-आगर में अजा महिला होगी जिपं अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल में आरक्षण प्रक्रिया हुई

शाजापुर/आगर-मालवा|त्रि-स्तरीयपंचायतचुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी हो चुकी है। गत दिनों पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों का जिला स्तर पर आरक्षण होने के बाद शुक्रवार को भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण हुआ। इसमें शाजापुर आगर दोनों जिलों के जिपं अध्यक्ष पद अजा महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

प्रदेशभर के सभी 51 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही ग्रामीण स्तर पर राजनीति गरमाना शुरू हो गई। आरक्षण में इस बार आगर शाजापुर दोनों जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद अजा महिला के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण की सूची जारी होते ही सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनटों में प्रदेशभर में पहुंच गई। आयुक्त पंचायत राज संचालनालय रघुवीर श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी सूची वाट्स एप पर पहुंचते ही फैल गई। खबर मिलते ही पार्टी से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने आकाओं से संपर्क करना शुरू कर दिया। वे खुद को अध्यक्ष पद के दावेदार भी समझने लगे हैं। इधर, प्रशासनिक स्तर पर भी चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। चुनाव को लेकर जल्द ही आचार संहिता लागू हो जाएगी और चुनावी शोरगुल शुरू हो जाएगा।