श्रम विभाग की टीम की कार्रवाई
शाजापुर. श्रमविभाग की टीम ने गत दिवस शाजापुर के बाल श्रमिक नियोजित किए जाने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की। इसमें मुख्यतः हनी रेस्टोरेंट, सांई पैलेस बस स्टैंड एवं बाइक ऑटो गैरेज, सत्तार ऑटो गैरेज यश ऑटो पार्ट्स एबी रोड सम्मिलित हैं। दल में श्रम पदाधिकारी हरिनारायण शर्मा, श्रम निरीक्षक राजकुमार गोठवाल, जिला बाल श्रम परियोजना अधिकारी भागीरथ महापात्र एवं क्षेत्रीय अधिकारी बाल श्रम परियोजना प्रकाश शर्मा सम्मिलित थे।