मीटर रीडिंग की बात पर लाइनमैन से मारपीट
शाजापुर. कालापीपलपुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोकराकलां विद्युत ग्रिड पर कार्यरत विविकं के लाइनमैन से शुक्रवार को मारपीट का मामला सामने आया है। कालापीपल पुलिस के अनुसार मामले में फरियादी लाइनमैन जगदीश पिता बाबूलाल शर्मा (35) निवासी सेमलिया हाल मुकाम विद्युत ग्रिड खोकराकलां ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम बड़बैली के दीपसिंह महेंद्र ने मीटर रीडिंग संबंधी बात पर विविकं कार्यालय पर उसके साथ मारपीट की। शिकायत के बाद दोनों पर प्रकरण दर्ज किया है।