जैक पर खड़ा ट्रक पलटा, चालक फंसा
शाजापुर. इंदौरसे ब्यावरा की ओर जा रहा एक ट्रक शुक्रवार रात करीब आठ बजे शहरी हाईवे फोरलेन स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर के सामने पलट गया। दरअसल ट्रक में काेई तकनीकी खराबी जाने से पिछले हिस्से के टायर खोलकर उसे जैक पर चढ़ाकर सुधारा जा रहा था। इसी बीच अचानक जैक खिसक गया और ट्रक असंतुलित होकर एक हिस्से पर पलट गया। ट्रक के अचानक पलटने से घटना के समय अंदर सो रहा चालक हड़बड़ाकर उठा। हालांकि घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने अंदर सो रहे चालक को तुरंत बाहर निकाला। चालक को कोई चोट नहीं आई। समाचार लिखे जाने तक ट्रक को सीधा नहीं किया जा सका था। ट्रक हाईवे किनारे होने से यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ।