रेत खनन विवाद के आरोपियों को जेल भेजा
भास्कर संवाददाता|कानड़/चौमा
मो.बड़ोदिया थाना अंंतर्गत ग्राम चौमा स्थित लखुंदर नदी में अवैध रेत खनन को लेकर गुरुवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। विवाद के बाद बात मारपीट तक पहुंची थी। ग्राम मेधाखेडी़ निवासी राधेश्याम पिता बालूसिंह सौंधिया को तलवार से लगी चोट के कारण पांच लोगों पर पुलिस ने धारा 307, 34 आईपीसी में मामला दर्ज किया था। मो. बड़ोदिया पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मामले के पांच आरोपी एहसान लाला, जुबेर, मोजिफ, शोएब शाहिद को जेल भेज दिया है।
बंदूकजब्त- रेतखनन में हुए विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा एक बंदूक से हवाई फायर भी किया गया था। बंदूक पुलिस ने जब्त कर ली है। रेत खनन को लेकर खनिज इंस्पेक्टर रीना पाठक ने बताया तीन व्यक्तियों के खिलाफ अवैध रेत खनन का मामला दर्ज किया जा रहा है। प्रकरण बनाकर कलेक्टर को भेजा जाएगा।
एकपक्षीयकार्रवाई से उठ रहे सवाल- रेतखनन को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद से एक पक्षीय कार्रवाई होने के कारण आमजनों ने कई सवाल खडे़ किए हैं। जानकारी अनुसार आरोपियों द्वारा भी थाना मो. बड़ोदिया में दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया गया है।
खनिजअधिकारी ने निरीक्षण किया- शुक्रवारको आगर शाजापुर जिले के खनिज अधिकारी धनराज काटोलकर ने भी चौमा पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो ट्रालियां अवैध तरीके से रेत परिवहन करते हुए पकड़ी। इन्हें मो. बड़ोदिया पुलिस थाने की सुपुर्दगी में भेजा।
^शुक्रवार को चौमा जाकर निरीक्षण किया। तीन रेत के ढेर अवैध संग्रहित कर रखे थे। इन्हें देखने के बाद वहां 50 से 60 डंपर रेत होने का अनुमान लगाया जा सकता है। दो रेत से भरी ट्राली भी अवैध परिवहन करते हुए जब्ती में ली है। प्रकरण तैयार कर कलेक्टर को भेजेंेगे। वहीं जुर्माने की प्रक्रिया होगी। जो ठेका हुआ है, उसका एग्रीमेंट अभी नहीं हुआ है। धनराजकाटोलकर, जिलाखनिज अधिकारी
^पांचआरोपियों को जेल भेज दिया है। एक बंदूक एक तलवार जब्त की है। बंदूक बिना लाइसेंस की लग रही है। कलेक्टर को लाइसेंस की जानकारी के संबंध में लिखा जाएगा। आर.सी.कलथिया, थानाप्रभारी, मो.बड़ोदिया