पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजारिया पीर को चादर पेश

हजारिया पीर को चादर पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारिया पीर को चादर पेश

बोलाई. ग्रामकेराखेड़ी स्थित हजारिया पीर की प्राचीन दरगाह पर बोलाई एवं शाजापुर के शाह परिवार की ओर से एक दिनी उर्स का आयोजन किया गया। शास्त्री नगर बस्ती से चादर जुलूस प्रारंभ किया गया। जो बैंडबाजों पर बजती कव्वालियों की धुन के साथ विभिन्न गलियों चौराहों से होकर हजारिया पीर के दरबार में पहुंचा। महरुम बुजुर्ग हस्ती हिरनशाह बाबा की 7वीं बरसी पर यह आयोजन किया गया। केराखेड़ी स्थित मजार पर सैकड़ों हिंदू एवं मुस्लिम धर्मालुजनों ने चादर पेश कर एकता, अमन एवं भाईचारे की दुआ की। चादर एवं फूल पेश करने के बाद यहां लंगर का आयोजन भी किया गया।