पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान अष्टमी उपलक्ष्य में निकालेंगे ध्वजा यात्रा

हनुमान अष्टमी उपलक्ष्य में निकालेंगे ध्वजा यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर.हनुमान अष्टमीके उपलक्ष्य में शनिवार को श्रीखेड़ापति हनुमान भक्त मंडल पहली बार विशेष आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत भक्तों द्वारा सिर्फ ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी, बल्कि यात्रा के माध्यम से शहर के 11 हनुमान मंदिरों में बाबा की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में ध्वजा चढ़ाई जाएगी। आयोजन को लेकर शुक्रवार को तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं।

हनुमानअष्टमी कल-इधर, रविवारकाे हनुमान अष्टमी का दिन भी हनुमान भक्तों के लिए खास रहेगा। इस दिन अलसुबह से देर रात तक मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। एबी रोड स्थित श्रीखेड़ापति हनुमान, फूलखेड़ी हनुमान, मुरादपुरा हनुमान, डांसी हनुमान, पंचमुखी हनुमान सहित अन्य सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता रहेगा।