मध्यप्रदेश गान का सम्मान करें
शाजापुर| राज्यशासन ने सभी विभाग प्रमुखों, जिपं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि मध्यप्रदेश गान का आदर पूर्वक सम्मान करें। जारी निर्देशों में कहा गया है कि शासकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के साथ-साथ, शासकीय कार्यक्रमों एवं आयोजनों में जहां भी राष्ट्रगान जन-गण-मन और वंदे मातरम् का गायन होता है। वहां मध्यप्रदेश गान का भी गायन सुनिश्चित कराएं।