- Hindi News
- अधिकारों की जानकारी, देश हित के लिए कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी
अधिकारों की जानकारी, देश हित के लिए कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी
मानव अधिकार दिवस आयोजन
शिक्षण संस्थाओं और संगठन ने कार्यक्रम आयोजित किए
भास्करसंवाददाता|शाजापुर
अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस पर बुधवार को शहर में भी कई आयोजन हुए। शिक्षण संस्थाओं से लेकर मानव-अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन ने कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूली बच्चों से लेकर बड़ी आयुवर्ग के नागरिकों को उन्हें मिलने वाले अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही देशहित के लिए अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणाएं दी। तो कहीं वरिष्ठों का सम्मान किया गया।
बेटियोंका साहस बढ़ाया
महारानीलक्ष्मीबाई कन्या मावि स्कूल में सुबह नौ बजे मानव अधिकार दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुभाष द्विवेदी ने स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देकर उनका उपयोग करने के लिए साहस बढ़ाया। कार्यक्रम में संस्था स्टाफ के अशोक कारपेंटर, शकुंतला दुबे, भारती पाटीदार, जयश्री सोनी भी मौजूद रहे। संचालन शिवाजी सोनी ने किया। आभार मधुकांता दवे ने माना।
आयोगसे परिचित कराया
शासकीयमावि महूपुरा में सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम हुआ। अतिथि सुभाष द्विवेदी, प्रकाशचंद्र रोकड़े अभिभाषक शैलेंद्र वर्मा ने बच्चों को मानवाधिकार आयोग से परिचित कराया। बताया कि अधिकारों के हनन की स्थिति में इस आयोग की सहायता ली जा सकती है। स्वागत भाषण संस्था प्रमुख अंजू सक्सेना ने किया। संचालन महाराजदत्त दुबे ने किया। आभार रेणुका भट्ट ने माना।
अच्छानागरिक बनने की सीख दी
बसस्टैंड क्षेत्र स्थित शाबाउमावि क्रमांक-2 में सुबह 11 बजे जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। अतिथि वरिष्ठ अभिभाषक प्रह्लादसिंह वर्मा ने कहा व्यक्ति को अधिकार अपनाने के साथ ही अपने कर्तव्यों काे भी ईमानदारी से निभाना चाहिए। संस्था प्राचार्य अरूण व्यास ने अच्छा नागरिक बनने की सीख दी। डॉ. किरण शर्मा, अशोक शर्मा, हेमलता व्यास आदि ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. हेमंत दुबे ने किया। आभार नुरुद्दीन कुरैशी ने माना।
कर्तव्योंको याद कर वरिष्ठों का सम्मान किया
उत्कृष्टविद्यालय में दोपहर तीन बजे कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था प्राचार्य शशिरेखा राजालू ने शहर के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कुछ वरिष्ठों का श्रीफल पुष्प भेंटकर सम्मान किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मानव अधिकारों की जानकारी देकर कर्तव्य निभाने की प्रेरणाएं दीं। संचालन शिक्षक