- Hindi News
- शराब के नशे में प्रशिक्षक ने की आईटीआई छात्रों से अभद्रता, छात्रों ने प्राचार्य और पुलिस को दिया
शराब के नशे में प्रशिक्षक ने की आईटीआई छात्रों से अभद्रता, छात्रों ने प्राचार्य और पुलिस को दिया अावेदन
एबीरोड स्थित आईटीआई में बुधवार को शराब के नशे में एक प्रशिक्षक ने खासा हंगामा मचाया। छात्रों से अभद्र व्यवहार किया। घटना से गुस्साए छात्रों ने तुरंत ही शराबी प्रशिक्षक के खिलाफ संस्था प्राचार्य और शाजापुर पुलिस कोतवाली थाने पर शिकायती आवेदन दिया।
आईटीआई में दोपहर में हुई इस घटना के बाद संस्था की इलेक्ट्रिशियन ब्रांच के करीब 30 छात्र कोतवाली पहुंचे। छात्रों ने दिए गए शिकायती आवेदन में बताया कि इलेक्ट्रिशियन वर्कशॉप में संस्था के प्रशिक्षणार्थी लड़के-लड़कियों के साथ संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी विजय सोनी ने शराब के नशे में अभद्र व्यवहार किया। पूर्व में भी इस तरह की हरकत वह कर चुके हैं। विजय सोनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। शिकायती आवेदन पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर सोनी को हिरासत में लेते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया। परीक्षण में प्रशिक्षक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। जिस पर इस शराबी प्रशिक्षक के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
प्रशिक्षक को मोबाइल वाहन से मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया।
संबंधित विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाएगा
^आईटीआईके छात्रों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रशिक्षक का मेडिकल कराने के बाद 34 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है। मामले में संबंधित विभाग को भी प्रतिवेदन भेजा जाएगा। आनंदतिवारी, टीआई
^मैंअभी मुख्यालय से बाहर हूं। प्रशिक्षक सोनी द्वारा शराब पीकर हंगामा मचाने की जानकारी मोबाइल पर मिली है। छात्रों ने भी बात की है। मुख्यालय लौटते ही दोनों पक्षों से बातचीत के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सुनीलकुमार ललावत, प्राचार्य,आईटीआई