- Hindi News
- छात्रा का फोटो वॉट्स एप पर डालने से बवाल कक्षाओं की चेकिंग में 40 मोबाइल मिले
छात्रा का फोटो वॉट्स एप पर डालने से बवाल कक्षाओं की चेकिंग में 40 मोबाइल मिले
शाजापुर|उत्कृष्ट विद्यालयकी एक छात्रा का उसी की क्लास के लड़के ने मोबाइल से फोटो खींचकर वॉट्स एप पर डाल दिया। इसके बाद बुधवार को स्कूल में बवाल मच गया। छात्रा ने इस पर आपत्ति लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजन स्कूल पहुंचे। प्राचार्य शशिरेखा राजालू से लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की।
सूत्रों के मुताबिक घटना सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे के बीच स्कूल के बाहर मुख्य द्वार के आसपास की है। छात्रा 9वीं कक्षा में पढ़ती है। फोटो खींचने वाला लड़का भी उसी की क्लास का बताया जा रहा है। स्कूल पहुंचे छात्रा के नाराज परिजनों ने फोटो खींचने वाले छात्र को ढूंढना चाहा। वह तो नहीं मिला, लेकिन हाथ आए उसी के एक दोस्त की धुनाई कर दी। इधर, जिस लड़के को पीटा, उसके पिता भी स्कूल पहुंचे। उनका कहना था, छात्रा का फोटो उनके लड़के ने नहीं खींचा। जानकारी लगने पर बस स्टैंड क्षेत्र पर ड्यूटी दे रहे पुलिस जवान दिलीप आर्य भी स्कूल पहुंचे और व्यवस्था संभाली। काफी देर गहमा-गहमी रही। इस संबंध में प्राचार्य राजालू के अनुसार घटनाक्रम स्कूल के बाहर हुआ है। छात्रा के परिजनों ने लिखित शिकायत की है। फोटो खींचने वाले छात्र के परिजनों को बुलाया है। आगे से ऐसा हो, इसके लिए जो भी उचित कदम हैं, वह उठाए जाएंगे।
पालकोंकी मौजूदगी में लौटाएंगे मोबाइल -सूत्रों नेबताया इस घटना के बाद स्कूल शिक्षकों की एक टीम बनाकर हर कक्षा में विद्यार्थियों की चेकिंग की गई। इस बीच करीब 40 मोबाइल मिले। इन्हें विद्यार्थियों के पालकों की मौजूदगी में गुरुवार को वापस लौटा दिया जाएगा
विद्यार्थियोंका मोबाइल चलाने पर नहीं प्रतिबंध
सूत्रोंने बताया इस संस्था में पढ़ने वाले कई छात्र-छात्राएं मोबाइल लेकर आते हैं। जिम्मेदारों के सामने खुलेआम विद्यार्थी स्कूल में मोबाइल चलाते हैं। किसी पर कोई प्रतिबंध नहीं। संस्था प्राचार्य को इस ओर कोई ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि दोबारा ऐसा हो।