नाबालिग से छेड़छाड़ की
शाजापुर. नलखेड़ापुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमली निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सात दिसंबर को हुई इस घटना की शिकायत पीड़िता ने परिजनों के साथ मिलकर बुधवार को थाने पर दर्ज कराई। नलखेड़ा पुलिस के अनुसार मामले में पीड़िता की शिकायत पर लखन के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है।