हनुमान मंदिरों में ध्वज चढ़ाएंगे
शाजापुर. सोमवारियास्थित श्री गोवर्धननाथ मंदिर हवेली के समीप स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से आगामी 13 दिसंबर को श्री खेड़ापति भक्त मंडल द्वारा ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर पहुंचेगी। ध्वजा यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में 11 ध्वजा भक्तों द्वारा चढ़ाई जाएगी। जानकारी भक्त मंडल के सदस्य अंकित विश्वकर्मा ने दी।