पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम मोहना में एक माह से अंधेरा

ग्राम मोहना में एक माह से अंधेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव का जला ट्रांसफार्मर लगाने के लिए एई मांग रहा रिश्वत

भास्करसंवाददाता|करजू

करजूके पास ग्राम मोहना के ग्रामीण बिजली की समस्या से पिछले एक माह से जूझ रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों की सुनने वाला कोई नहीं है। मोहना में लगे दोनों ट्रांसफार्मर जले हुए एक माह हो गया। तभी से पूरे गांव में अंधेरा है।

गांव से आसपास करीब 15 गांव हंै। जिससे जरूरतों की चीजें लोग यहीं से खरीदते हैं। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रोहित चंद्रवंशी, भंवर भिलाला, हीरा आर्य, सत्यनारायण पटेल, जगदीश बोथरा, संतोष पटेल, नटवर आदि ने लिखित में मो. बड़ोदिया विद्युत मंडल अधिकारी को आवेदन देकर गांव की समस्या को दूर करने की मांग की है। ग्रामीणों ने समस्या सुनाते हुए कहा कि हम ग्रामीणों को गेहूं पिसाने अन्य जरूरी कामों के लिए मो. बड़ोदिया, सारंगपुर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत मंडल कर्मचारियों द्वारा गांव में ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए रुपए की मांग की जा रही है। ग्रामीण ब्रजकिशोर माहेश्वरी, अंबाराम जामलिया, विनोद विश्वकर्मा, सागर जायसवाल, चैनसिंह, जगदीश पालीवाल आदि ने सीएम हेल्प लाइन कलेक्टर शाजापुर प्रमोद गुप्ता को भी इसकी शिकायत की है। गांव का बिजली बिल वर्तमान स्थिति में 50 प्रतिशत तक जमा है।

^शासन के नियमानुसार जब तक ग्रामीण 50 प्रतिशत राशि नहीं जमा करेंगे तब तक हम ट्रांसफार्मर नहीं लगाएंगे। ग्रामीणों का आरोप गलत है हमने रिश्वत नहीं मांगी। जितनी जल्दी बकाया बिल की राशि जमा करेंगे उतनी ही जल्दी हम ट्रांसफार्मर लगा देंगे। मोहनदास,एईविविकं, मो.बड़ोदिया